स्तनपान बंद करने के बाद क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 09:42

स्तनपान छुड़ाने के दौरान समस्याएं – स्तनों में दूध भरना

जब भी मां स्तनपान छुड़ाती है तो स्तनों में दूध के बनने की प्रक्रिया चलती रहती है। जिससे स्तनों में दूध भर जाता है और स्तन कड़े हो जाते हैं। ऐसे में मां को स्तनों में दर्द होता है। यह समस्या तब होती है जब मां अचानक से दूध छुड़ाती है। इस अवस्था में मां को धीरे-धीरे और धैर्य के साथ स्तनपान छुड़ाना चाहिए, ताकि स्तनों में दूध निर्माण की प्रक्रिया धीमी होने लगे। जिससे आपको स्तनों में होने वाले दर्द की समस्याओं से भी नहीं गुजरना होगा।

स्तनपान छुड़ाने के दौरान समस्याएं – मैस्टाइटिस (Mastitis) यानी स्तनों में सूजन

जब आप स्तनपान छुड़ाती हैं तो दूध भरने के वजह से स्तनों में सूजन और इंफेक्शन हो जाती है। इस अवस्था को मैस्टाइटिस कहते हैं। स्तनों और दुग्ध ग्रंथियों की नसों में दूध भरने से ब्रेस्ट में गांठें बन जाती हैं। जो ज्यादा होने पर सर्जरी तक की नौबत आ जाती है। इसलिए मां को खुद से ही सतर्क रहना चाहिए और ऐसी अवस्था में पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

ज्यादा मात्रा में दूध के उत्पादन से दर्द

कुछ मां को डिलिवरी के बाद ज्यादा मात्रा में दूध बनता है। इसलिए स्तनपान के दौरान जब ज्यादा दूध निकलता है तो स्तनों में दर्द महसूस होता है। ऐसे में मां को बच्चे को लगातार थोड़ा रुक रुक कर स्तनपान कराते रहना चाहिए, जिससे दर्द से धीरे-धीरे राहत मिल जाती है। या फिर अतरिक्त को ब्रेस्ट पम्प की सहायता से निकाला जा सकता है।

निप्पल में दरारें आने से दर्द

स्तनपान कराने के दौरान बच्चे के मसूड़ों से निप्पल में दरारें आ जाती हैं, जो मां के स्तनों में दर्द पैदा करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर मां ने शुरू में ध्यान नहीं दिया ब्रेस्ट में आगे चल कर घाव बन जाता है। जिससे मां के स्तनों के साथ ही बच्चे में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए मां को डॉक्टर से मिलकर क्रैक निप्पल का इलाज कराना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info